Daftar Isi:
  • भारत अमेरिका संबंधों की शुरूआत कोलम्बस की 1492 में की गई भारत यात्रा से होती है। सन् 1810 में अनेक ईसाई मिशनरियां भारत में स्थापित हुईं एवं 19वीं शताब्दी में अनेक अमेरिकी लेखकों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दोनों देशों के संबंध काफी अच्छे रहे। 20वीं शताब्दी में लाला हरदयाल ने अमेरिका में गदर पार्टी की स्थापना की। स्वामी विवेकानंद ने भी अपने उद्बोधन से अमेरिका के लोगों को प्रभावित किया। महात्मा गांधी के अहिंसा दर्शन का भी अमेरिका जनमानस पर प्रभाव पड़ा।